फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीले मैदान में नहीं खेलना चाहती फुटबॉल टीमें

Fri, 21 Sep 2012 02:50 AM IST
जमशेदपुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख फुटबॉल टीमों ने बारिश के चलते गीले हुए जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स मैदान के कारण आगामी मैचों को किसी अन्य मैदान में कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


फेडरेशन कप फुटबॉल में शिरकत रहे पूर्व चैंपियन गोवा के सालगांवकर क्लब और डेंपो एससी समेत कई टीमों ने आयोजन समिति से मैदान बदलने का निवेदन किया है। सालगांवकर के कोच करीम बेंचेरिफा ने कहा कि मैदान खेलने के लायक नहीं है। गेंद कीचड़ में रुक जा रही है। फिसलन से खिलाड़ियों के चोटिल होने की भी आशंका है। हमने आयोजकों से कहा है कि हमारे अगले दो मुकाबले इस मैदान पर नहीं कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें