प्रमुख फुटबॉल टीमों ने बारिश के चलते गीले हुए जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स
कॉम्पलेक्स मैदान के कारण आगामी मैचों को किसी अन्य मैदान में कराने का
आग्रह किया है।
फेडरेशन कप फुटबॉल में शिरकत रहे पूर्व चैंपियन गोवा के सालगांवकर क्लब और
डेंपो एससी समेत कई टीमों ने आयोजन समिति से मैदान बदलने का निवेदन किया
है। सालगांवकर के कोच करीम बेंचेरिफा ने कहा कि मैदान खेलने के लायक नहीं
है। गेंद कीचड़ में रुक जा रही है। फिसलन से खिलाड़ियों के चोटिल होने की
भी आशंका है। हमने आयोजकों से कहा है कि हमारे अगले दो मुकाबले इस मैदान पर
नहीं कराए जाएं।