फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: फास्ट फूड विक्रेता की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 12 Jun 2023 02:18 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेदिनिनगर

सार

घटना झारखंड के पलामू जिले के नीलांबर-पीताम्बर थाना क्षेत्र की है। 22 साल का छोटू कुमार ग्राहकों से बात कर रहा था। इसी दौरान मुख्य बाजार में अज्ञात आरोपी ने उस पर गोली चला दी।
विज्ञापन
गोली मारकर हत्या। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में खुलेआम अपराधी घूम रहे हैं। इन्हें न तो पुलिस से डर लगता है और न ही किसी अन्य अधिकारी से। इस बीच खबर सामने आई है कि एक फास्ट फूट दुकान के मालिक की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। 

घटना झारखंड के पलामू जिले के नीलांबर-पीताम्बर थाना क्षेत्र की है। 22 साल का छोटू कुमार ग्राहकों से बात कर रहा था। इसी दौरान मुख्य बाजार में अज्ञात आरोपी ने उस पर गोली चला दी। गोली कुमार के सीने और पेट में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

पुलिस का कहना है कि कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। वहीं, घटना से स्थानीय लोगों में रोष है। दुकानदारों ने हत्या के विरोध में अपनी दुकानों को बंद कर दिया। 

लेस्लीगंज अनुमंडल पुलिस अधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें