फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा घोटाला: जदयू के पूर्व सांसद जगदीश शर्मा को 4 साल की कैद

Sat, 25 Jan 2014 10:58 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चारा घोटाला मामले में रांची की विशेष सीबीआई अदालत ने शुक्रवार को पूर्व जदयू सांसद जगदीश शर्मा को चार साल की सजा सुनाई।
विज्ञापन


विशेष सीबीआई अदालत ने उन्हें 4 साल की कैद के अलावा 4 लाख रुपए का जुर्माना भरने का भी आदेश दिया।

अदालत ने तीन वर्ष की कैद की सजा पाने वाले सात अभियुक्तों को अपील करने के लिए जमानत पर रिहा कर दिया, जबकि शर्मा समेत 12 अन्य अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

चारा घोटाले के गोड्डा कोषागार से एक करोड़, 16 लाख, 93 हजार रुपये अवैध निकासी के मामले में कुल 30 आरोपी थे जिनमें से छह की सुनवाई के दौरान मौत हो गयी, जबकि कुछ सरकारी गवाह बन गये थे।
विज्ञापन


इससे पूर्व चारा घोटाले के एक अन्य मामले में रांची की ही सीबीआई अदालत ने 30 सितंबर को बिहार के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों लालू यादव एवं जगन्नाथ मिश्रा और जेडीयू सांसद जगदीश शर्मा को दोषी करार देते हुए जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


इनमें से जगन्नाथ मिश्रा उच्च न्यायालय से चिकित्सिकीय आधार पर औपबन्धिक जमानत लेकर अपना इलाज करा रहे हैं। वहीं लालू यादव और जगदीश शर्मा को उच्चतम न्यायालय से हाल में ही जमानत मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें