फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा घोटाला: लालू प्रसाद की जमानत पर नहीं हो सका फैसला, नौ अक्टूबर को होगी सुनवाई

Fri, 11 Sep 2020 03:04 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव - फोटो : PTI
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच लालू प्रसाद यादव के जेल से बाहर आने की कोशिश को एक बार फिर झारखंड हाईकोर्ट से झटका लगा है। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद की जमानत पर सुनवाई शुक्रवार को टल गई। अब इस मामले में नौ अक्तूबर को सुनवाई होगी।

विज्ञापन


चारा घोटाले में चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में सीबीआई कोर्ट ने लालू को पांच साल की सजा सुनाई है। लालू की ओर से जमानत याचिका दायर कर कहा गया था कि उन्होंने आधी सजा काट ली है। इस कारण जमानत मिलनी चाहिए। जबकि सीबीआई की ओर से कहा गया कि आधी सजा पूरी नहीं हुई है। इसके बाद अदालत ने सुनवाई नौ अक्तबूर के लिए निर्धारित कर दी।


वहीं, लालू प्रसाद यादव के वकील प्रभात कुमार ने कहा कि 'चारा घोटाला की अगली सुनवाई नौ अक्तूबर को होगी और उस दिन जमानत मिल जाएगी।' शुक्रवार को सुनवाई से पहले बिहार के नेता प्रतिपक्ष और लालू के बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा था कि 'हाईकोर्ट पर हम लोगों को पूरा भरोसा है, लालू जी को न्याय जरूर मिलेगा। आधी सजा पूरी हो जाने के बाद जमानत में कोई रुकावट नहीं होती।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें