फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोकारो स्टील प्लांट में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान, जांच शुरू

Mon, 23 Sep 2019 11:49 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोकारो
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बोकारो स्टील प्लांट के कोक अवन एवं बीपीपी (बाई प्रोडक्ट प्लांट) क्षेत्र स्थित सीएमपीएस सेक्शन में भीषण आग लग गई। आग से कम्बस्टीबल मिक्सचर प्रिपरेशन सेक्शन (सीएमपीएस) जलकर खाक हो गया। आग इतनी भयावह थी कि दमकल कर्मियों को काबू पाने में करीब छह घंटे लग गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई मजदूर हताहत नहीं हुआ और न ही प्लांट के उत्पादन पर कोई प्रभाव पड़ा है। घटना रविवार देर रात की है।

विज्ञापन


सोमवार शाम घटना की पुष्टि करते हुए बोकारो स्टील प्लांट के संचार प्रमुख मणिकांत धान ने बताया कि, हादसा गौण उत्पाद संयंत्र क्षेत्र में हुआ, इसलिए बोकारो स्टील के उत्पादन पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। उन्होंने बताया कि बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के बाई प्रोडक्ट प्लांट कंपलेक्स स्थित कम्बस्टीबल मिक्सचर प्रिपरेशन सेक्शन (सीएमपीएस) इकाई में रविवार रात ‘सी’ शिफ्ट के दौरान यह हादसा हुआ।

सूचना मिलते ही बोकारो स्टील प्लांट का अग्निशमन दस्ता तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा। बाद में झारखंड सरकार का अग्निशामक दल भी वहां आया। दोनों ने संयुक्त रूप से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से नुकसान का अभी आकलन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि नुकसान करोड़ों में हो सकता है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए बीएसएल ने उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें