फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: सीआरपीएफ के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर, एके-47 राइफल बरामद

Mon, 15 Apr 2019 09:26 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिरिडीह
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

झारखंड के गिरिडीह जिले में सोमवार को एक मुठभेड़ में तीन माओवादी ढेर हो गए और सीआरपीएफ का एक जवान भी शहीद हो गया। अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जिले के बेलवा घाट इलाके के जंगलों में सुबह करीब छह बजे उस समय मुठभेड़ हुई जब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सातवीं बटालियन के जवान अभियान चला रहे थे।

विज्ञापन





यह जिला राजधानी रांची से करीब 185 किलोमीटर दूर है। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक मुठभेड़ स्थल से तीन माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं और उनके पास से एके-47 राइफल, तीन मैगजीन और चार पाइप बम बरामद किए गए। 

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में सीआरपीएफ के एक जवान की भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल मुठभेड़ स्थल की छानबीन कर रहे हैं। झारखंड में सात चरण के लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें