फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर, एक नक्सली ढेर

Sun, 07 Sep 2025 09:23 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड के वेस्ट सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में बुर्जुवा हिल पर रविवार सुबह माओवादी और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : Meta AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले से बड़ी खबर सामने आई है। गोइलकेरा थाना क्षेत्र के रेलापारल गांव स्थित बुरजूवा पहाड़ी में सुरक्षा बल और माओवादी नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। चाईबासा एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि रेला पराल इलाके में माओवादी सक्रिय हैं। इसके बाद पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन


सर्च ऑपरेशन के दौरान माओवादी नक्सलियों ने अचानक सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलाई। पूरे पहाड़ी क्षेत्र को घेरकर माओवादी के भागने के रास्ते बंद किए गए। मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की सूचना है। इसके साथ ही एक एसएलआर रायफल भी बरामद हुई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। चाईबासा एसपी खुद मुठभेड़ स्थल पर मौजूद हैं और इलाके में अतिरिक्त बल भी भेजा गया है। फिलहाल मुठभेड़ जारी है और सुरक्षा बल पूरे क्षेत्र में सतर्कता बरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें