फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में दर्दनाक हादसा, बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत

Thu, 12 Sep 2019 06:09 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़वा
विज्ञापन
वज्रपात(सांकेतिक)
विज्ञापन

झारखंड के गढ़वा जिले में मझिआंव के पासी टोला में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को मझिआंव के रेफरल अस्पताल से गढ़वा के सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


मझिआंव में तेज बारिश के बीच दर्जन भर लोग एक महुआ के पेड़ के नीचे रुक गए तभी उन पर आकाशीय बिजली गिर पड़ी जिससे छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घायलों में दो की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतकों में अधिकतर युवक थे। घायलों की स्थिति गंभीर है लेकिन वे खतरे से बाहर बताए गए हैं।

मरने वालों की पहचान कृष्णा चौधरी (15), अंतू पटवा (16), शुभम कुमार (20) , पवन कुमार (18) , संजय चौधरी (50), सुनील चौधरी, राजू चौधरी, तथा सोनू चौधरी (18)अट्ठारह के रूप में हुई है।
विज्ञापन


घटना की पुष्टि गढ़वा के एसडीपीओ ओम प्रकाश तिवारी ने की है और बताया कि छह लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।

इस बीच मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गढ़वा में वज्रपात से हुई आठ लोगों की मौत पर दुःख जताया है। उन्होंने उपायुक्त को मृतकों के आश्रितों को उचित मुआवजा देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सभी मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जा रहा है।
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें