फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMLA Case: सीएम सोरेन की मुश्किलें बढ़ीं, विधायक प्रतिनिधि के बाद अब मीडिया सलाहकार को ईडी का समन

Tue, 26 Jul 2022 10:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

अधिकारियों ने बताया कि संथाल परगना संभाग के साहिबगंज और अन्य जिलों में अवैध खनन से जुड़े धनशोधन मामले में अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू को यहां ईडी कार्यालय में एक अगस्त को पूछताछ के लिए तलब किया गया है।
विज्ञापन
हेमंत सोरेन। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद को 1 अगस्त को तलब किया है। उन्हें झारखंड में एक कथित अवैध खनन घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इससे पहले ईडी ने 19 जुलाई को इस मामले में सोरेन के राजनीतिक सहयोगी पंकज मिश्रा को गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल एजेंसी की हिरासत में है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि संथाल परगना संभाग के साहिबगंज और अन्य जिलों में अवैध खनन से जुड़े धनशोधन मामले में अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू को यहां ईडी कार्यालय में एक अगस्त को पूछताछ के लिए तलब किया गया है।



इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 19 जुलाई पंकज मिश्रा को उनके और अन्य के खिलाफ धन शोधन की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। मिश्रा को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद मिश्रा को रांची की एक कोर्ट में पेश किया गया। विशेष पीएमएलए अदालत ने पंकज मिश्रा को छह दिन की रिमांड पर भेज दिया था।
विज्ञापन


ईडी ने 8 जुलाई को पंकज मिश्रा और उनके सहयोगियों से जुड़े 19 ठिकानों पर साहेबगंज, बरहेट, राजमहल और मिर्जा चौकी में तलाशी ली थी। तब से ईडी ने उन्हें जांच में शामिल होने के लिए बुलाया था, लेकिन खराब स्वास्थ्य का कारण बताते हुए वह दो बार नहीं आए। ईडी उनके दो करीबी सहयोगियों दाहू यादव और बच्चू यादव से पहले ही पूछताछ कर चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें