फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED: झारखंड में कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के ठिकानों पर ईडी का छापा, ब्लैक मनी से जुड़े हैं तार

Tue, 30 May 2023 12:50 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

कांग्रेस विधायक के खिलाफ आयकर से जुड़े मामले की जांच चल रही है। कुछ महीने पहले आयकर विभाग ने भी प्रदीप यादव के ठिकानों पर छापा मारा था और एफआईआर भी दर्ज की थी।
विज्ञापन
ईडी ने झारखंड में मारा छापा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज झारखंड में कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी ने यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की है। ईडी ने रांची और देवघर में छापा मारा और बरामद दस्तावेजों की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


12 ठिकानों पर की छापेमारी
ईडी ने कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और उनके सहयोगियों के 12 ठिकानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी की कार्रवाई रांची में चार जगह और देवघर में आठ जगह की गई। साथ ही इन शहरों के आसपास के इलाकों में भी कई जगह छापा मारा गया। कांग्रेस विधायक के खिलाफ आयकर से जुड़े मामले की जांच चल रही है। कुछ महीने पहले आयकर विभाग ने भी प्रदीप यादव के ठिकानों पर छापा मारा था और एफआईआर भी दर्ज की थी। अब ईडी धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत यह कार्रवाई कर रही है। 

क्या है पीएमएलए कानून
धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) को साल 2002 में पास किया गया था और 2005 में इसे लागू किया गया था। इस कानून का उद्देश्य काले धन को सफेद करने की प्रक्रिया पर लगाम लगाना है। इस कानून का उद्देश्य मनी लॉन्ड्रिंग को रोकना, अवैध गतिविधियों और आर्थिक अपराधों में काले धन को उपयोग को रोकना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें