फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: ED द्वारा राहुल और सोनिया पर चार्जशीट दायर करने को लेकर विरोध, रांची में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Wed, 16 Apr 2025 06:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Rahul Gandhi and Sonia Gandhi ED Chargesheet: ED द्वारा राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर चार्जशीट दायर करने को लेकर विरोध हो रहा है। राजधानी रांची में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ED कार्यालय के समीप विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कांग्रेसियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की जा रही कार्रवाई एक बार फिर चर्चा का विषय बन चुकी है। दरअसल, नेशनल हेराल्ड केस में लोकसभा सदस्य व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर चार्जशीट दायर कर दिया गया है। ED द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा देश भर में विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसका असर राजधानी रांची में भी देखा गया। रांची के ईडी कार्यालय के समीप काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचकर अपना आक्रोश व्यक्त किए।

विज्ञापन


चर्चित नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर चार्जशीट दायर कर दी गई। जो देश की राजनीति में चर्चा का विषय बन चुकी है। कांग्रेस पार्टी के तरफ से शुरुआत से ही ED के ऊपर लगाया जाता है कि ED केंद्र सरकार के इशारे पर कार्य करती है। ऐसे में जब कांग्रेस के दोनों वरिष्ठ नेताओं पर ED द्वारा कार्रवाई की गई। कांग्रेस के द्वारा देश भर में विरोध प्रदर्शन कर ED की कार्रवाई का विरोध किया गया। झारखंड की राजधानी रांची के ED कार्यालय के समीप काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।

यह भी पढ़ें: 'मृत मरीजों के अंतिम संस्कार के लिए मिलेंगे पांच हजार रुपये'...रिम्स में आयोजित बैठक में लिया फैसला
विज्ञापन


भाजपा द्वारा लोकतंत्र और संविधान की हत्या बार-बार इस देश में की जा  रही है : के राजू
विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा द्वारा लोकतंत्र और संविधान की हत्या बार-बार इस देश में की जा रही है। मामले में हमारे नेता सोनिया एवं राहुल गांधी को क्लीन चिट मिल चुका है। मामले को फिर से इसलिए उठाया जा रहा है कि आगामी बिहार चुनाव, गुजरात के चुनाव, कांग्रेस पार्टी की सक्रियता से देश के प्रधानमंत्री बौखला गए हैं। राहुल गांधी के द्वारा लगातार सदन में जो रोजगार की बात, महंगाई की बात, किसानों की बात, देश की गिरती अर्थव्यवस्था की बात, अमेरिका द्वारा भारत में टैरिफ लगाने की बात को मुखर रूप से देश हित में उठाया जा रहा है। इससे केंद्र की सरकार विचलित हो गई है और इस आवाज को दबाने का प्रयास ईडी के माध्यम से की जा रही है। लेकिन देश के प्रधानमंत्री को यह पता नहीं है, यह गांधी परिवार है, जिसने देश के लिए इतनी कुर्बानियां दी हैं, जितनी प्रधानमंत्री गिनती नहीं गिन सकते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ड्रग्स का उत्पादन, वितरण और उपभोग पर कड़ी नजर, इन दवा दुकानों की सूची गृह सचिव को उपलब्ध कराने का आदेश

विरोध प्रदर्शन में इनकी रही उपस्थिति
इस घेराव कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक प्रदीप यादव, विधायक सुरेश बैठा, अनादि ब्रहम, प्रदीप तुलस्यान, रविन्द्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, लालकिशोर नाथ शाहदेव, विनय सिन्हा दीपू, अमुल्य नीरज सोनाल शांति, सुरेन्द्र सिंह, अशोक चौधरी, जयशंकर पाठक और कुमार राजा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें