फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: रांची में ईडी का एक्शन, कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना; अवैध कफ सिरप नेटवर्क पर लगेगा ब्रेक

Fri, 12 Dec 2025 02:26 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रांची के तुपुदाना स्थित शैली ट्रेडर्स पर ईडी ने अवैध और खतरनाक कफ सिरप कारोबार की जांच के तहत छापेमारी की, जबकि यूपी-गुजरात सहित कई राज्यों में भी एक साथ कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
कफ सिरप कारोबार से जुड़े गड़बड़झाले की जांच तेज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड की राजधानी रांची के तुपुदाना स्थित व्यवसायिक प्रतिष्ठान शैली ट्रेडर्स पर शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी करते हुए अवैध और खतरनाक कफ सिरप कारोबार से जुड़े गड़बड़झाले की जांच तेज कर दी है। प्रतिष्ठान पर अवैध कफ सिरप की खरीद-बिक्री और सप्लाई चेन में अनियमितताओं के गंभीर आरोप हैं, जिसके आधार पर ईडी ने कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


ईडी की टीमें तलाशी अभियान चला रही हैं
सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी केवल झारखंड तक सीमित नहीं है, बल्कि यूपी और गुजरात के कई शहरों में भी एक साथ की जा रही है। लखनऊ, वाराणसी, जौनपुर, सहारनपुर, अहमदाबाद और रांची में ईडी की टीमें तलाशी अभियान चला रही हैं। इस नेटवर्क से जुड़े कई व्यापारियों पर भी निगरानी रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand News: धनबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई, धनसार व भेलाटांड में कोयला कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी
विज्ञापन
विज्ञापन


सालाना कारोबार 5 करोड़ रुपये से अधिक
रांची में ईडी ने व्यापारी शुभम जयसवाल के तुपुदाना स्थित गोदाम और आवास पर भी छापेमारी की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शैली ट्रेडर्स के माध्यम से इस अवैध कफ सिरप का सालाना कारोबार 5 करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई अवैध दवा कारोबार की जड़ तक पहुंचने की दिशा में एक अहम कदम है और आने वाले दिनों में इस मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें