फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand : दिल्ली की 'श्रद्धा' की तरह झारखंड में भी कत्ल, मंगेतर के सीने में घोंपा 25 बार चाकू

Tue, 15 Nov 2022 12:16 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

युवती की हत्या की जघन्य वारदात सिमडेगा जिले के सरुडा गांव में हुई। बसिया थाना क्षेत्र में आने वाले इस गांव में सोमवार शाम आरोपी अरविंद कुजूर ने मंगेतर जेनेविभा तिर्की, निवासी कुरडेग की हत्या कर दी। घटना से गांव व आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन
झारखंड के सिमडेगा जिले में जेनेविभा तिर्की की नृशंस हत्या - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में लिव-इन में रह रही श्रद्धा के नृशंस कत्ल की खबरों की स्याही अभी सूखी भी नहीं है कि झारखंड के सिमडेगा जिले से मिलती-जुलती वारदात सामने आई है। सोमवार को एक युवक ने अपनी मंगेतर के सीने में 25 बार चाकू घोंपकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पांच माह पहले ही दोनों ने शादी का फैसला किया था, लेकिन सारे सपने पल भर में बिखर गए। 

विज्ञापन


युवती की हत्या की जघन्य वारदात सिमडेगा जिले के सरुडा गांव में हुई। बसिया थाना क्षेत्र में आने वाले इस गांव में सोमवार शाम आरोपी अरविंद कुजूर ने मंगेतर जेनेविभा तिर्की, निवासी कुरडेग की हत्या कर दी। घटना से गांव व आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई। हत्या की वजह अभी पता नहीं चली है। 

मृतका जेनेविभा सदर अस्पताल सिमडेगा में जीएनएम के पद पर कार्यरत थीं। वह पिछले डेढ़ महीने से सरुडा में रहने वाली रिश्तेदार तीजन एक्का के घर में रह रही थी। पुलिस के अनुसार पांच माह पहले ही उसकी सगाई अरविंद कुजूर के साथ हुई थी। वह जेनेविभा से मिलने अक्सर सरुडा आता था। सोमवार को भी वह शाम करीब 4 बजे जेनेविभा से मिलने एक्का के घर पहुंचा था। 
विज्ञापन


घर में घुसते ही चाकू से गोद डाला
अरविंद ने एक्का के घर पहुंचते ही जेनेविभा पर चाकू से हमला बोल दिया। उसके सीने में अरविंद ने एक के बाद 25 बार वार किए और वहां से फरार हो गया। जेनेविभा के चिल्लाने की आवाज सुनकर तीजन एक्का पहुंचीं और उसे बीच बचाव का प्रयास किया, इस दौरान तीजन के भी हाथ में चोटें आ गईं। गंभीर हालत में जेनेविभा को बसिया के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बसिया पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेजा। 

सगाई के कुछ दिनों बाद ही करने लगा था पिटाई
जेनेविभा के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार पहले भी आरोपी अरविंद मंगेतर के साथ विवाद और पिटाई करता रहता था। जेनेविभाग के माता पिता की उसके बचपन में ही मृत्यु हो गई थी। उसका पालन पोषण बड़े पिता ने किया था। उसकी नृशंस हत्या से परिवार सदमे में है। 

मात्र पांच माह में करार-तकरार और हत्या 
यह मामला दिल्ली में हुई श्रद्धा की जघन्य हत्या से इसलिए मिलता-जुलता है कि चंद माहों में दो युवाओं के बीच करार, तकरार  और हत्या की नौबत आ गई। श्रद्धा की जघन्य हत्या ने सभी को हैरान कर दिया है। बहरहाल, जेनेविभा की हत्या क्यों की गई इसकी तहकीकात में पुलिस जुटी है। जांच के बाद ही हत्या की वजह पता चल सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें