फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग के निर्देश पर हटाए गए बोकारो के डीसी और एसपी

Sat, 02 Feb 2019 05:04 PM IST
Trainee Trainee भाषा, झारखंड
विज्ञापन
EC
विज्ञापन

चुनाव आयोग के निर्देशों पर झारखंड में बोकारो जिला के उपायुक्त (डीसी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) को हटा दिया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में इस हफ्ते की शुरूआत में चुनाव तैयारियों की समीक्षा किए जाने के बाद चुनाव आयोग ने यह कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा और चुनाव आयुक्त अशोक लवासा की मौजूदगी वाली बैठक में उन दोनों अधिकारियों को अनुपस्थित पाया गया था। उन्होंने बताया कि डीसी मृत्युंजय वर्णवाल की जगह अब शैलेष चौरसिया लेंगे, जबकि एसपी कार्तिक की जगह पी मुरूगन को लाया गया है। 

इस साल गर्मियों में लोकसभा चुनाव होना है, जिसके लिए चुनाव आयोग विभिन्न राज्यों में चुनाव तैयारियों की समीक्षा कर रही है। चुनाव आयोग इस सिलसिले में शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें