झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
- फोटो : PTI
केंद्र की तरफ से हाल में महंगाई भत्ता बढ़ाने के एलान के बाद अब कई राज्य सरकारों ने भी अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। इसी क्रम में झारखंड सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते(डीए) को 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी करने का फैसला किया है। यह 1 जुलाई 2021 से प्रभावी होगा।