फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजी को बेचने की कोशिश, मौसा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के पाकुड़ जिले से एक मामला सामने आया है जहां एक मौसा अपनी भांजी को बेचने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन


पाकुड़ में रहने वाली लड़की ने पुलिसिया शिकायत में अपने ही मौसा पर उसे बेचने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

लड़की ने बताया कि उसका मौसा बहला-फुसलाकर काम दिलाने के बहाने उसे दिल्ली ले गया जहां मोटी रकम लेकर उसकी शादी एक उम्रदराज शख्स से कर देना चाहता था।

लेकिन सूझबूझ का परिचय देते हुए लड़की उसके कब्जे से भाग निकली और दिल्ली पुलिस की मदद से पाकुड़ अपने परिजनों के पास पहुंच गई।

इस सब के बावजूद पुलिस ने अब तक आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें