झारखंड के रामगढ़ जिले में शनिवार रात सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, दंपति अपने दो बच्चों के साथ स्कूटर पर सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर स्कूटर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया, जिससे दंपति और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना बारलंगा थाना क्षेत्र के चुतुपालु घाटी में राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर हुई। दंपति और उनके दो बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।