फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19: रांची के बिरसा मुंडा कारागार में दो पूर्व मंत्रियों समेत 54 लोग संक्रमित

Tue, 04 Aug 2020 05:00 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, रांची
विज्ञापन
झारखंड में कोरोना वायरस: मरीज की मौत के बाद शव को ले जाते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

झारखंड की राजधानी रांची के होतवार स्थित बिरसा मुंडा कारागार में दो पूर्व मंत्रियों राजा पीटर एवं एनोस एक्का समेत 40 कैदी तथा 14 कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद कारागार में सभी सामूहिक कार्य फिलहाल बंद कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि जांच में बिरसा मुंडा कारागार के 40 कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं जिनमें विभिन्न आपराधिक मामलों में सजायाफ्ता राज्य के पूर्व मंत्री राजा पीटर एवं एनोस एक्का भी शामिल हैं।

इसके अलावा कारागार के 14 कर्मचारी एवं अधिकारी भी संक्रमित पाये गये हैं जिसे देखते हुए कारागार में सभी तरह के सामूहिक कार्य मंगलवार से बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कारागार के सभी बंदियों की कोरोना वायरस जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 618 नए मामले 
झारखंड में पिछले सोमवार को कोरोना संक्रमण से तीन लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की कुल संख्या 125 तक पहुंच गई है। इसके अलावा संक्रमण के 618 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 13,500 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। राज्य में अब तक 4,794 लोग ठीक हो चुके हैं। अब भी 8,581 रोगियों का इलाज चल रहा है। 125 रोगियों की मौत हो चुकी है। 

जांच में तेजी आने के बाद राज्य के लगभग सभी जिलों में लगातार नए कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं, लेकिन चार जिलों में असर ज्यादा दिख रहा है। रांची और पूर्वी सिंहभूम में संक्रमण रफ्तार पहले से ही पकड़े हुए था ही, अब खूंटी और हजारीबाग में भी तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। 

सोमवार को रांची में 130, खूंटी में 92, हजारीबाग में 90, धनबाद में 62, जमशेदपुर में 43, रामगढ़ में 54, जामताड़ा में 41, साहिबगंज में 34, लातेहार में 31, पश्चिमी सिंहभूम में 25, गुमला में 23, सिमडेगा में 22, गिरिडीह में 20, लोहरदगा में 14, सरायकेला में 13,  पाकुड़ में 12, देवघर में 11, दुमका, पलामू तथा बोकारो में आठ-आठ नए मरीज मिले। नए संक्रमितों में रांची स्थित बरियातू थाना प्रभारी, कई डॉक्टर, सचिवालय कर्मी, पुलिसकर्मी आदि शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें