फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड:  कोरोना के 454 नए मरीज सामने आए, पांच की मौत, संक्रमितों की संख्या 8803 हुई

Tue, 28 Jul 2020 08:04 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, रांची
विज्ञापन
झारखंड में कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

झारखंड में सोमवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से पांच और व्यक्तियों की मौत हो गई जिन्हें मिलाकर राज्य में इस महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या 90 हो गई है। वहीं, राज्य में कोविड-19 के 454 नए मरीज सामने आए जिन्हें मिलकार झारखंड में कोरोना वायरस से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,803 हो गई। दूसरी ओर रिम्स में भर्ती राजद प्रमुख लालू यादव की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है जिससे उन्होंने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन


रिम्स की रिपोर्ट के अनुसार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और चारा घोटाले में सजा पाने के बाद न्यायिक हिरासत में यहां रिम्स में भर्ती राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई आई है, जिससे उन्होंने राहत की सांस ली है। उनके वार्ड के समीप तैनात तीन सेवादारों के संक्रमित पाए जाने की रिपोर्ट के बाद लालू की तीन दिनों बाद फिर से जांच कराने का रिम्स प्रशासन ने फैसला किया है।

इसके अलावा राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के आज 454 नए मामले दर्ज किये गये हैं जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 8,803 हो गई है। राज्य के 8803 संक्रमितों में से 3,805 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 4,908 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। जबकि अब तक 90 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को प्रयोगशालाओं में कुल 5,090 नमूनों की जांच हुई जिनमें 454 संक्रमित पाए गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें