फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: कोविड-19 से पांच और लोगों की मौत, संक्रमण के 331 नए मामले दर्ज

Thu, 30 Jul 2020 09:30 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, रांची
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से बुधवार को पांच और व्यक्तियों की मौत हो जाने से राज्य में इस महामारी से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 99 हो गई है। संक्रमण के 331 नए मामले सामने आने से कुल संख्या बढ़ कर 9,894 हो गई।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की देर रात जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटे में पांच और संक्रमितों की मौत हो गई, जिनमें रांची में तीन, देवघर में एक तथा हजारीबाग में एक संक्रमित व्यक्ति की मौत शामिल है। राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 99 तक पहुंच गई है।

इसके अलावा राज्य में कोरोना संक्रमण के पिछले चौबीस घंटों में 331 नए मामले भी सामने आए। अब राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 9,894 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें