फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में एक लाख प्रवासियों को वापस लाया गया: रामेश्वर उरांव

Sat, 16 May 2020 01:06 PM IST
आसिम खान पीटीआई, रांची
विज्ञापन
प्रवासी मजदूर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के लगभग एक लाख प्रवासियों को अब तक देश के विभिन्न भागों से वापस लाया जा चुका है और राज्य सरकार बचे हुए अन्य प्रवासियों को शीघ्रता से वापस लाने के लिए कृतसंकल्प है।

विज्ञापन


कांग्रेस के केंद्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंस में उरांव ने यह जानकारी दी। उरांव ने कहा कि झारखंड सरकार बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, कर्नाटक और मध्य प्रदेश समेत तमाम राज्यों से अपने प्रवासी श्रमिकों को लाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब तक एक लाख लोगों को वापस लाया गया है जबकि शेष को लाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें