फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Jharkhand: झारखंड में सामने आए 106 नए मामले, संक्रमितों की संख्या एक हजार के पार

Sun, 07 Jun 2020 08:40 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, रांची
विज्ञापन
घर को लौटते प्रवासी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

झारखंड में प्रवासी मजदूरों के आने से कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 106 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 1,028 हो गई है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस संक्रमण को मामलों के संबंध में स्वास्थ्य विभाग की शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में पिछले 24 घंटे में संक्रमितों के 106 नए मामले सामने आए हैं, जिन्हें मिलाकर राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,028 हो गई है।

रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 1,028 संक्रमितों में से 742 प्रवासी मजदूर हैं जो देश के विभिन्न भागों से राज्य लौटे हैं। राज्य में शनिवार को संक्रमित पाए गये लोगों में कई प्रवासी मजदूर हैं।
विज्ञापन


वहीं, राज्य में संक्रमित हुए 473 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 548 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। सात अन्य लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


प्रयोगशालाओं में पिछले 24 घंटे में कुल 2,944 नमूनों की जांच की गई, जिनमें 106 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें