नमूना लेते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 175 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,07,332 हो गई। वहीं संक्रमण से छह और लोगों की मौत हुई, जिससे राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 945 हो गई।
स्वास्थ्य विभाग की शनिवार रात जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। झारखंड में अबतक 1,03,957 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं 2430 लोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। जबकि 945 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।
देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में मामूली गिरावट देखी गई है। पिछले 24 घंटे में 45,209 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, शनिवार को संक्रमण के 46,232 मामले रिपोर्ट किए गए। देश में वायरस से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 85 लाख के पार पहुंच गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 45,209 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इस दौरान देश में 501 मरीजों ने संक्रमण के कारण अपनी जान गंवाई है। वहीं, देश में इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 90,95,807 हो गई है।