फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची में कोरोना का पहला मामला आया सामने, प्रशासन की लोगों से अपील, घरों में रहे और अफवाहों पर ध्यान न दें

Tue, 31 Mar 2020 08:24 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, रांची
विज्ञापन
coronavirus - फोटो : PTI
विज्ञापन

रांची जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के पहले मामले की पुष्टि हुई है जिसके बाद पूरे रांची शहर में आम लोगों में दहशत का माहौल है लेकिन जिला प्रशासन और सरकार ने लोगों से शांति बनाए रखने और धैर्य रखने की अपील की है।

विज्ञापन


रांची जिला उपायुक्त राय महिमापत रे ने मलेशिया से आई एक युवती के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि करते हुए लोगों से अपने अपने घरों में रहने की अपील की है। उन्होंने किसी तरह कि अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की।

उन्होंने लोगों से अपील की कि इस वायरस के संक्रमण के रोकथाम के लिए वे अपने अपने घरों में रहें। किसी तरह की जानकारी या मदद की जरूरत हो तो जिला प्रशासन से संपर्क करें। जिला नियंत्रण कक्ष 1950 पर किसी भी स्थिति में आम जन संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


जिले वासियों से संयम की अपील करते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राय महिमापत रे ने कहा कि जिला प्रशासन आम लोगों की मदद के लिए मुस्तैद है। किसी भी तरह की सहायता के लिए बेझिझक जिला प्रशासन से संपर्क करें।

रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता ने भी लोगों से संयम की अपील करते हुए कहा कि वे अपने अपने घरों में रहें। उन्होंने सोशल मीडिया पर किसी तरह की जानकारी को साझा करने से पहले उसकी पड़ताल करने और अफवाहों से बचने की अपील की।

इससे पहले आज झारखंड की राजधानी रांची में कोरोना वायरस से संक्रमण का पहला मामला उस समय सामने आया जब शहर की एक मस्जिद से मिली मलेशिया की यह 22 वर्षीय युवती संक्रमित पाई गई।

स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने बताया कि मलेशिया से यह महिला 17 मार्च को यहां आई थी। रांची के हिंदपीढ़ी इलाके की बड़ी मस्जिद से उसे 16 अन्य विदेशी तथा सात भारतीय लोगों के साथ रविवार को हिरासत में लेकर यहां खेल गांव में बनाए गए पृथक केंद्र में रखा गया था।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी विदेशियों और अन्य लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे जिसमें से मलेशिया की इस युवती के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। बताया जाता है कि युवती धर्म प्रचार के लिए यहां आई थी।

हालांकि युवती में कोरोना वायरस के कोई भी लक्षण नहीं पाए गए हैं। अब पुलिस और प्रशासन इन विदेशी लोगों के टिकने वाले ठिकानों और घरों को सील करने में जुटा हुआ है। इन लोगों से पिछले दो सप्ताह में मिलने वाले लोगों का पता लगाने का प्रयास भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें