देश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। वहीं देश में जागरुकता फैलाने के लिए लोग विभिन्न तरह के प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में झारखंड की राजधानी रांची में मूर्तिकारों ने अपनी कला के जरिए लोगों को वैक्सीन के बारे में बताने की कोशिश कर रहे हैं।
मूर्तिकारों ने मां सरस्वती की कई ऐसी प्रतिमा बनाई है जिससे कोरोना के खात्मा यानी विदाई का संदेश दे रहे हैं। दरअसल उन्होंने सरस्वती जी के हाथों को वीणा की जगह वैक्सीन से सुशोभित किया है। वहीं एक प्रतिमा में कोरोना वारियर्स के तौर पर काम करने वाले डॉक्टर और नर्स को आशीर्वाद देते हुए भी दिखाया गया है।
एक मूर्तिकार के अनुसार कोरोना थीम पर बनाई गई मूर्ति की कीमत सबसे ज्यादा है क्योंकि सबसे अधिक डिमांड इसी मूर्ति की है। उन्होंने कहा कि इसकी कीमत 25 से 30 हजार रुपये तक रखी गई है।