झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से पांच और लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या मंगलवार को 563 हो गई।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, संक्रमण के 1263 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक कुल 62,737 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। बुलेटिन के अनुसार, अभी तक 48,112 लोग संक्रमण मुक्त होकर अपने घर लौट चुके हैं। 14,162 लोगों की इलाज चल रहा है जबकि 563 अन्य की मौत हो चुकी है।
बता दें कि भारत में कोरोना महामारी का प्रकोप थमने का नाम ही नहीं ले रहा। देश में पिछले 24 घंटों में 83,809 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ भारत में संक्रमितों का आंकड़ा पचास लाख के करीब पहुंच गया है। वहीं, अबतक 80 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।