फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से संक्रमित कैदी ने अस्पताल वार्ड में पी शराब, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

Sun, 23 Aug 2020 10:14 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, धनबाद
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : PTI
विज्ञापन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धनबाद में एक अस्पताल के वार्ड में कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज के कथित तौर पर शराब पीने की तस्वीर सोशल मीडिया पर आने के बाद इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। दरअसल, एक व्यक्ति ने यह तस्वीर मुख्यमंत्री को ट्वीट कर दी और उन्होंने इसे सीधे धनबाद के उपायुक्त उमाशंकर सिंह को रीट्वीट करते हुए इस विषय की जांच करने तथा इस अनियमितता के लिये जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


सोरेन ने कहा, 'कृपया उक्त मामले की सत्यता की जाँच कर संलिप्त लोगों पर कार्रवाई करते हुए सूचित करें।' सिंह ने अपने जवाब में कहा, 'अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को इस मामले की अविलंब जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।'

उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री को जांच कराए जाने की सूचना दे दी गई है।' सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में एक व्यक्ति अस्पताल के बिस्तर पर बैठ कर एक बोतल से एक गिलास में शराब डालते दिख रहा है, जबकि उसे खाने के लिए दी गई चीजें उसके सामने मेज पर रखी हुई हैं। उसकी दाईं कलाई में हथकड़ी लगी हुई है। कटरास पुलिस थाना प्रभारी रास बिहारी लाल ने इस व्यक्ति की पहचान 30 वर्षीय शंतु गुप्ता के रूप में की है, जिसे वसूली के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था और जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन


उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उसे भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया, जिसे विशेष कोविड अस्पताल के रूप में तब्दील किया गया है। अस्पताल अधिकारियों ने बताया कि वे यह नहीं समझ पा रहे हैं कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बीच मरीज के पास शराब की बोतल कैसे पहुंची। साथ ही, वार्ड के अंदर कोई भी डॉक्टर, नर्स या तीमारदार उसे शराब पीते नहीं देख सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें