फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

झारखंड में बड़ा हादसा, बिजली के खंभे से टकराये कंटेनर में लगी आग, दो के जिंदा जलने की आशंका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Fri, 17 May 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

झारखंड के हजारीबाग में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार से आ रहा एक कंटेनर बिजली के खंभे से टकरा गया। जिसके बाद कंटेनर पलट गया और उसमें आग लग गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। हालांकि हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं, इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है।



घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि कंटेनर सुबह करीब आठ बजे कोलकाता से दिल्ली की ओर जा रहा था। इस दौरान वह सड़क किनारे लगे 11 हजार वोल्ट के बिजली के खंभे से टकरा गया। जिसके बाद वो पलटा और उसमें आग लग गई।


आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को बुलाया गया। जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि कंटेनर चला रहे ड्राइवर और कंडक्टर का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। अभी आग के ठंडा होने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि ऐसा हो सकता है कि ये दोनों भाग गए हों या फिर ये भी हो सकता है कि दोनों जिंदा जल गए हों।



और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next