फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरी कार्रवाई: कैश के साथ पकड़े गए तीनों कांग्रेसी विधायक पार्टी से निलंबित, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 31 Jul 2022 02:59 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

बीते शनिवार को बंगाल के हावड़ा में झारखंड कांग्रेस के तीन विधायक इरफान अंसारी,  राजेश कच्छप और नमन बिक्सल को भारी कैश के साथ पकड़ा गया था। 
विज्ञापन
झारखंड कांग्रेस के तीन विधायक निलंबित - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस पार्टी ने भारी नकदी के साथ पकड़े गए अपने तीनों विधायकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया है। झारखंड कांग्रेस के महासचिव और प्रभारी अविनाश पांडे ने इस बात की जानकारी दी है। वहीं निलंबन के कुछ देर बाद ही पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पांचों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि बीते शनिवार को कांग्रेस के तीन विधायक जामताड़ा से इरफान अंसारी, खिजरी से राजेश कच्छप और कोलेबिरा से नमन बिक्सल को भारी कैश के साथ पकड़ा था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इनकी गाड़ी से करीब 48 लाख रुपये बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस ने खुफिया सूचना मिलने के बाद चेकिंग के लिए गाड़ी रोकी थी। कैश की गिनती के लिए काउंटिंग मशीन भी मंगाई गई थी।

विज्ञापन


 
झारखंड में भी ‘ऑपरेशन लोटस' चला रही भाजपा: जयराम रमेश
वहीं कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ''झारखंड में भाजपा का ‘ऑपरेशन लोटस’ आज रात हावड़ा में बेनकाब हो गया। दिल्ली में ‘हम दो’ का गेम प्लान झारखंड में वही करने का है, जो उन्होंने महाराष्ट्र में ई-डी(एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस) की जोड़ी से करवाया।’’
विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड में महाराष्ट्र जैसी साजिश की कोशिश: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर ने आगे कहा कि सभी ने देखा कि कैसे सरकारों को गिराने का केंद्र बिंदु अब असम बन गया है। 15 दिनों तक ड्रामा हुआ और आखिरकार महाराष्ट्र सरकार गिरा दी गई। यह इस ओर इंगित करता है कि झारखंड में भी सरकार को अस्थिर करने की साजिश हो रही है। आने वाले समय में सारी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी।  हालांकि, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि घटना दुखद है और राज्य इकाई इस मामले में पार्टी आलाकमान को रिपोर्ट सौपेंगी। जांच पूरी होने तक इस बारे में बात करना उचित नहीं होगा, लेकिन देश की स्थिति को देखते हुए ... गिरफ्तार विधायक मामले को बेहतर ढंग से समझा सकते हैं। हालांकि, घटना दुखद है। हम अपने  आलाकमान को एक रिपोर्ट सौंपेंगे। इस साजिश में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें