फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड : कांग्रेस विधायक दीपिका खराब ‘कानून-व्यवस्था’ के खिलाफ थाना परिसर में धरने पर बैठीं

Tue, 27 Apr 2021 01:54 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, गोड्डा

सार

कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि मेहरमा थाने के पूर्व थानेदार कश्यप गौतम ने हत्या के एक मामले में जब निलंबित रहते हुए भी दलाली की कोशिश की, तो उन्होंने उसे रोकने के लिए कदम उठाया लेकिन गौतम ने उनके खिलाफ ही थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी।
विज्ञापन
धरने पर बैठीं कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में गोड्डा जिले के महगामा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह राज्य में कानून व्यवस्था खराब होने और स्थानीय मेहरमा थाने के अधिकारियों पर हत्या समेत आपराधिक मामलों में संलिप्तता का आरोप लगाते हुए थाना परिसर में ही सोमवार देर शाम धरने पर बैठ गई।

विज्ञापन


सिंह ने मेहरमा थाना अधिकारियों पर हत्या समेत कई संगीन आपराधिक मामलों में अपराधियों के लिए दलाली करने के आरोप लगाया और कहा कि जब उन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो उन्हीं के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर दिया गया।

कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि मेहरमा थाने के पूर्व थानेदार कश्यप गौतम ने हत्या के एक मामले में जब निलंबित रहते हुए भी दलाली की कोशिश की, तो उन्होंने उसे रोकने के लिए कदम उठाया लेकिन गौतम ने उनके खिलाफ ही थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी।
विज्ञापन


राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस विधायक मेहरमा थाने में ही धरने पर बैठ गईं। इस मामले में गोड्डा के वरिष्ठ अधिकारियों ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें