फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंडः कांग्रेस की ‘जन आक्रोश रैली’ के मंच पर हुआ लैला डांस, देखें वीडियो

Sun, 21 Feb 2021 08:25 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरायकेला
विज्ञापन
झारखंड कांग्रेस के मंच पर लड़कियों का डांस - फोटो : Video Grab From Twitter@ jharkhand bjp
विज्ञापन

देश में तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के साथ-साथ विपक्षी पार्टियों का विरोध प्रदर्शन भी लगातार जारी है। इसी क्रम में झारखंड के सरायकेला में कांग्रेस के मंत्री आलमगीर आलम ने भी विरोध जताने के लिए 'जन आक्रोश रैली' का आयोजन किया था। इस रैली में विरोध के सुर कम दिखे लेकिन मनोरंजन भरपूर था। मंच से लड़कियों द्वारा लैला गाने के धुन पर डांस किया गया और कार्यकर्ताओं ने भी जमकर ठुमके लगाए।

विज्ञापन


अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कांग्रेस की रैली में डांसर ठुमका लगाते हुए नजर आ रही है। वहीं इस रैली में झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम भी शामिल हुए थे। 

वहीं झारखंड भाजपा ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा कि ये है कांग्रेस की सरकार, जन समर्थन न मिलने पर भीड़ को बुलाने के लिए इस तरह का आयोजन कर आखिर दर्शाना क्या चाह रही है यह पार्टी?

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें