फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: हजारीबाग में जमीन विवाद मामले में कांग्रेस नेता को गोली मारी, हालत गंभीर

Sat, 04 Nov 2023 12:52 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग

सार

अधिकारी ने बताया कि प्रकाश को रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने साव को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन उसके पांच साथी भागने में सफल रहे। 
विज्ञापन
झारखंड पुलिस(सांकेतिक) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव (ओबीसी सेल) प्रकाश पर जानलेवा हमला हुआ है, उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार कथित भूमि विवाद मामले में शुक्रवार शाम यहां कोर्रा के कैनरी हिल रोड पर हथियारबंद लोगों ने गोली मारी, जिसके चलते  वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


डीएसपी (मुख्यालय) राजीव कुमार ने कहा कि प्रकाश, जो एक कोचिंग सेंटर का भी मालिक है, जमीन के एक टुकड़े पर निर्माण कार्य की प्रगति की देखरेख करने गया था, जब भू-माफिया अशोक साव के नेतृत्व में हमलावरों ने विवाद के बाद उस पर गोलीबारी की। 

आरोपी गिरफ्तार
अधिकारी ने बताया कि प्रकाश को रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने साव को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन उसके पांच साथी भागने में सफल रहे।
विज्ञापन


पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अन्य दोषियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पीड़ित के दोस्तों ने दावा किया कि प्रकाश ने पहले अपनी जान को खतरा होने की आशंका जताते हुए कोर्रा पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने का अनुरोध किया था, लेकिन कुछ नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें