फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 की उम्र में दी जा रही है कमांडो की ट्रेनिंग

Fri, 27 Sep 2013 12:47 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सफेद मूंछे। ढलती उम्र, लेकिन जज्बा इतना कि लोग दाद दे रहे हैं। यहां 60 सिपाहियों को इन दिनों कमांडो की ट्रेनिंग दी जा रही है।
विज्ञापन


भले ही दौड़ के बाद कई मिनटों का हांफना जारी है लेकिन ये सिपाही 12 किलोमीटर की लंबी दौड़ में हिस्सा ले रहे हैं। तीन घंटे की कड़ी ट्रेनिंग लेने के बाद इनके शरीर में दम-खम नहीं बचता है।

इसके बावजूद देर शाम तक डयूटी कर पुन: अगले दिन ट्रेनिंग ग्राउंड में जुट जाते हैं। इसमें पहले चरण में प्रथम चरण में 60 पुलिसकर्मी शामिल हैं। इसकी उम्र सीमा 55 वर्ष तय की गई है।
विज्ञापन


रांची जिला बल के सिपाहियों और हवलदारों को 24 दिन की कमांडों ट्रेनिंग दी जा रही है। इसमें जिले के थानों में पदस्थापित दो सिपाही और हवलदारों को बुलाया गया है।

पुलिस मैनुअल कहता है कि हर वर्ष सिपाही और हवलदारों को रिफ्रेशर ट्रेनिंग मिले। लेकिन कई सालों से ये सिलसिला रुका हुआ था। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार के आने के बाद इसकी पुन: व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


क्रैश कोर्स की तरह है यह ट्रेनिंग
ये रिफ्रेशर कोर्स है पुलिस महानिदेशक के आदेश पर प्रशिक्षण मिल रहा है। ये रिफ्रेशर कोर्स जैसा है। ताकि इनकी कार्य क्षमता बनी रहे। बाहर से आए ट्रेनर इन्हें ट्रेंड कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें