फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: रांची में नितिन गडकरी के कार्यक्रम में बदलाव, 5:40 बजे करेंगे एलिवेटेड फ्लाईओवर का उद्घाटन

Thu, 03 Jul 2025 04:52 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

खराब मौसम के चलते केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का रांची दौरा प्रभावित हुआ है। गढ़वा से सीधे रांची आने की योजना थी, लेकिन अब वे गया के रास्ते रांची पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्री संजय सेठ चार्टर्ड विमान से गया पहुंच चुके हैं और गडकरी को लेकर शाम 5:40 बजे रांची पहुंचेंगे।
 
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम खराब होने के कारण केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के झारखंड दौरे में बदलाव किया गया है। पहले गढ़वा से सीधे रांची आने का कार्यक्रम था, लेकिन खराब मौसम के कारण अब वे गया के रास्ते रांची पहुंचेंगे। गया से रांची के लिए उन्हें लाने के लिए केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ चार्टर्ड प्लेन से गया पहुंच चुके हैं। नितिन गडकरी अब शाम 5:40 बजे रांची में उतरेंगे।
विज्ञापन


रांची में गडकरी के दो सार्वजनिक कार्यक्रम निर्धारित हैं। पहला कार्यक्रम ओटीसी मैदान में होगा, जबकि दूसरा कार्यक्रम नागाबाबा खटल में आयोजित किया जाएगा। नागाबाबा खताल में गडकरी 558 करोड़ रुपये की लागत से बने नवनिर्मित एलिवेटेड फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे। इस परिवर्तन के चलते सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों में भी बदलाव किया गया है। प्रशासन ने कार्यक्रमों की नई समय-सारणी के अनुसार व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें