फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई ने झारखंड के पूर्व मंत्री को किया गिरफ्तार

Wed, 12 Dec 2018 07:31 PM IST
भाषा, रांची
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई के एक दल ने बुधवार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में झारखंड के पूर्व मंत्री बंधु तिर्की को गिरफ्तार किया। जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। तिर्की को एके मिश्रा की विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें 15 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि रांची जिले में बनहौरा स्थित उनके आवास से पूर्व मंत्री को सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक प्रभाग की टीम ने गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई अदालत द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के चलते यह गिरफ्तारी की गयी। 

तिर्की प्रदेश की मधु कोड़ा सरकार में 2006 और 2008 के बीच मानव संसाधन विकास मंत्री रहे थे। कोड़ा को कोयला घोटाला मामले में अदालत ने दोषी ठहराया था। उन्हें दिसंबर 2017 में तीन साल की जेल की सजा सुनाई गयी थी और 25 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया था। वह वर्तमान में बाबुलाल मरांडी की अगुवाई वाले झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) पार्टी के महासचिव हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें