फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: व्यवसायी को हत्या की धमकी, गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम से मांगी दो करोड़ की रंगदारी; ऑडियो वायरल

Wed, 17 Dec 2025 05:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चतरा

सार

Chatra News: चतरा के व्यवसायी प्रेम सिंह को गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम से व्हाट्सएप ऑडियो और कॉल के जरिए दो करोड़ की रंगदारी मांगते हुए हत्या की धमकी दी गई। एफआईआर दर्ज हो गई है, पुलिस तकनीकी जांच में जुटी है, जबकि व्यवसायियों में भय का माहौल है।
 
विज्ञापन
व्यवसायी प्रेम सिंह को रंगदारी की मांग के साथ हत्या की धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उग्रवाद प्रभावित चतरा जिले में चर्चित व्यवसायी प्रेम सिंह को गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम से जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। व्हाट्सएप पर भेजे गए ऑडियो क्लिप के जरिए दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पैसे नहीं देने पर हत्या कराने की धमकी दी गई है।

विज्ञापन

 
व्हाट्सएप ऑडियो और कॉल से दी गई धमकी
प्रेम सिंह के अनुसार, उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक मिनट दो सेकंड का ऑडियो क्लिप अज्ञात नंबर से भेजा गया, जिसमें खुद को प्रिंस खान बताते हुए दुबई से बात करने का दावा किया गया है। ऑडियो के अलावा व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से भी दो करोड़ रुपये की मांग की गई और रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई।
 
एफआईआर में दर्ज गंभीर आरोप
पिंडरा निवासी प्रेम सिंह ने हंटरगंज थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। एफआईआर के अनुसार 11 दिसंबर 2025 को दोपहर 1 बजकर 24 मिनट पर उनके मोबाइल नंबर 7004249087 पर व्हाट्सएप नंबर +971545920432 से धमकी भरा वॉयस रिकॉर्डिंग और कुछ यूट्यूब वीडियो लिंक भेजे गए। रिकॉर्डिंग में उनके व्यवसाय को लेकर टिप्पणी करते हुए रंगदारी मांगी गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

 
परिवार को भी बनाया गया निशाना
एफआईआर में उल्लेख है कि धमकी देने वाले ने केस नहीं करने की चेतावनी दी और कहा कि पुलिस या किसी भी स्तर के अधिकारी उन्हें बचा नहीं पाएंगे। ऑडियो में यह भी कहा गया कि बेटे की शादी के कारण पहले कुछ नहीं कहा गया था, लेकिन अब पैसे नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी गई। प्रेम सिंह के अनुसार इसके बाद शाम 4 बजकर 13 मिनट पर व्हाट्सएप कॉल के जरिए भी रंगदारी की मांग दोहराई गई।

यह भी पढ़ें- नेशनल हेराल्ड मामले में ED की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन: भाजपा कार्यालय घेरा, पुलिस बल तैनात
 
पुलिस कार्रवाई और पीड़ित की मांग
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराज प्रेम सिंह ने चतरा एसडीपीओ संदीप सुमन, एसपी सुमित कुमार अग्रवाल, आईजी बोकारो सुनील भास्कर, डीजीपी और एटीएस एसपी सहित वरीय अधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

 
वहीं, हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। टेक्निकल सेल की मदद से धमकी देने वाले तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है और वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम काम कर रही है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों को किसी भी हाल में क्षेत्र में पनपने नहीं दिया जाएगा। हालांकि धमकी का मामला सामने आने के बाद इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। लोग सुरक्षा व्यवस्था और त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें