फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: झारखंड के रामगढ़ में महाकुंभ के श्रद्धालुओं को ले जा रही बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं

Thu, 20 Feb 2025 01:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रामगढ़ (झारखंड)
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

झारखंड की राजधानी रांची से प्रयागराज में महाकुंभ के लिए श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस में रामगढ़ जिले के एक गांव के पास आग लग गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। हालांकि, रामगढ़ के उप-मंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि घटना में बस में सवार 35 श्रद्धालुओं में से कोई भी घायल नहीं हुआ। घटना रात करीब 1 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर हेसागढ़ा गांव के पास हुई।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बस से कूदते समय वाहन के चालक को कई चोटें आईं और उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा, 'सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं, क्योंकि वे समय रहते बस से बाहर निकलने में सफल रहे। आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है।' एक यात्री के मुताबिक, बस में जलने की गंध आने के बाद चालक ने वाहन रोक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें