फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने गर्भवती प्रेमिका को चलती ट्रेन से फेंका

Mon, 27 Aug 2012 03:21 PM IST
जमशेदपुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक युवक ने अपनी पांच माह की गर्भवती प्रेमिका को चलती ट्रेन से सुरंग में फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को जमशेदपुर के टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


रेलवे पुलिस ने बताया कि चक्रधरपुर से ओडिशा के राउरकेला जाने वाली सारंडा पैसेंजर ट्रेन से बुधराम सुंडी ने अपनी प्रेमिका नीलमणि सोय को हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग पर गोइलकेरा के पास एक रेलवे सुरंग में धोखे से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। बाद में खुद किसी स्टेशन पर उतर कर फरार हो गया।

बुरी तरह जख्मी युवती को रेल पटरी का निरीक्षण कर रहे रेलकर्मियों ने पहले गोइलकेरा फिर चक्रधरपुर अस्पताल पहुंचाया। बाद में स्थिति गंभीर होने पर उसे जमशेदपुर लाया गया।
विज्ञापन


माना जाता है कि चक्रधरपुर के सुरगुड़ पंचायत के हुड़गदा गांव की रहने वाली नीलमणि का पास के गांव किशुनपुर निवासी बुधराम से तीन-चार साल से प्रेम प्रसंग था। कुछ महीने पहले वह गर्भवती हो गई थी और बुधराम पर शादी के लिए दबाव डाल रही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें