फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांचीः जिंदा बम और विस्फोटक बरामद, दो लोग हिरासत में

Tue, 05 Nov 2013 01:13 PM IST
नीरज सिन्हा
विज्ञापन
विज्ञापन
कई जिंदा बम और बम बनाने की सामाग्री की बरामदगी के मामले में रांची पुलिस ने देर रात दो लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


झारखंड पुलिस के अनुसार रांची में एक छापे के दौरान कई जिंदा बम और भारी मात्रा में बम बनाने की सामग्री बरामद हुई है।

पुलिस के मुताबिक इरम लॉज पर मारे गए छापे में उसे नौ बम, 19 डेटोनेटर समेत दर्जनों जिलेटिन की छडें मिली हैं।

इसके अलावा लॉज के कमरे से ऊर्दू में लिखे दो बंडल कागजात और पटना के कई जगहों के स्केच भी मिले हैं।

पुलिस के अनुसार इस कमरे में मुजीबुल अंसारी रहते थे। इस कमरे को पुलिस ने सील कर दिया है।

स्थानीय संवाददाता नीरज सिन्हा के अनुसार पुलिस ने ओरमांझी थाना क्षेत्र के चकला गांव से मुजीबुल के पिता जाबिर अंसारी और भाई जिकरुल्ला अंसारी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

मुजीबुल अंसारी को पुलिस हिरासत में नहीं ले सकी है।

मुजीबुल के पिता ने पुलिस को जानकारी दी है कि मुजीबुल ने परिवार को बताया था कि वे लॉज में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करते हैं।

शक्तिशाली बम
रांची पुलिस के अनुसार बम डिस्पोजल स्कवॉयड (बम निरोधक दस्ता) की टीम ने बरामद जिंदाबमों को देर रात रांची के ऑर्चरी ग्राउंड में निष्क्रिय किया।

पुलिस के अनुसार बराम किए गए सभी बम काफी शक्तिशाली और बडा नुकसान पहुंचाने में सक्षम थे।

झारखंड के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार ने बताया है कि पटना में हुए बम धमाके के बाद लगातार मिल रही सूचनाओं पर कार्रवाई चल रही है।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि राज्य के सभी जिलों को सतर्क कर दिया गया है।

झारखंड पुलिस का कहना है कि उसे रांची में एक छापे के दौरान कई जिंदा बम और भारी मात्रा में बम बनाने की सामग्री मिली है।

पुलिस के मुताबिक इरम लॉज पर मारे गए छापे में उसे नौ बम, 19 डेटोनेटर समेत दर्जनों जिलेटिन की छडें मिली हैं।पुलिस महानिरीक्षक ने बताया है कि बमों में टाईमर लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरी छोटानागपुर अंचल के पुलिस महानिरीक्षक एमएस भाटिया ने इसकी पुष्टि की।

खुफिया सूचना
पुलिस ने रांची के हिंदपीढी मुहल्ले के लॉज पर देर शाम छापा मारा।

पुलिस का दावा है कि खुफिया सूचना मिली थी कि वहां संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं।

हालांकि इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी की बात नहीं कही गई हैं।

छापे में बरामद विस्फोटक सामान के बाद पुलिस आगे की छानबीन में जुटी है।

पटना में नरेंद्र मोदी की रैली से पहले और उसके आसपास हुए  बम धमाकों के सिलसिले में रांची में लगातार छापे पड रहे हैं।

घटना के सिलसिले में हिरासत में लिए गए इम्तियाज के घर से रांची पुलिस ने कई तरह की सामग्री मिलने का दावा किया है।

इम्तियाज रांची के सीठियो के रहने वाले हैं।

इसके बाद रांची के ही डोरंडा थाना क्षेत्र के मणिटोला के रहने वाले उरैज को एनआईए गिरफ्तार कर दिल्ली ले गई। उरैज पर आरोप है कि वे इम्तियाज को आर्थिक मदद पहुंचाते थे।

इस मामले में एक सदिंग्ध तारिक की मौत इलाज के क्रम में हो गई है। वे भी रांची के सीठियो के रहने वाले थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें