झारखंड के बोकारो के चास गुरुद्वारा के पास अपराधियों ने हथियार के दम पर बुधवार दोपहर इंडियन बैंक से 39 लाख रुपए कैश लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी राज्य से बाहर चले गए। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने बैंक में घुसकर पहले गार्ड को बंधक बना लिया फिर उसे जख्मी कर दिया। इसके बाद अंदर हथियार के दम पर कैशियर के पास रखे 39 लाख रुपये कैश को लूट लिया।