फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: दोपहर में घर के पास खेल रहे थे तीन बच्चे, अचानक हुए लापता, दूसरे दिन तलाब में मिला शव

Thu, 30 May 2024 02:34 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

पेटरवार थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा ने कहा कि बुधवार की रात को परिजनों ने बताया कि बच्चे लापता हैं। उन्होंने आगे कहा कि गुरुवार को उनका शव एक तलाब से बरामद किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के बोकारो में आठ से नौ साल की उम्र वाले तीन बच्चों का शव एक तलाब में मिला। पुलिस ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। ये तीनों ही बच्चे सदमाकला पंचायत के रहने वाले हैं और बुधवार को खेलते हुए लापता हो गए थे। बच्चों के परिवारवालों ने पुलिस को बताया कि बच्चे दोपहर के दो बजे तक घर के आसपास ही खेल रहे थे। 
विज्ञापन


परिवारवालों ने कहा, "कुछ समय बाद जब हम बच्चों को ढूंढने लगे, तब सभी लापता थे।" पेटरवार थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा ने कहा कि बुधवार की रात को परिजनों ने बताया कि बच्चे लापता हैं। उन्होंने आगे कहा, "गुरुवार को उनका शव एक तलाब से बरामद किया गया। तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।" पुलिस को संदेह है कि तीनों बच्चे नहाने के लिए तलाब में गए और डूब गए। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें