फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: झारखंड की राजधानी रांची में दो लोगों के शव मिले, पत्थर मारकर हत्या की आशंका

Sat, 15 Mar 2025 02:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची

सार

पुलिस उपाधीक्षक कुमार वी. रमन ने बताया कि तालाब के पास मिला शव दीपक नामक व्यक्ति का है जो बिहार का निवासी था और वह रांची में किराए के मकान में रहता था। उन्होंने बताया कि मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड की राजधानी रांची के दो अलग-अलग इलाकों से दो व्यक्तियों के शव बरामद हुए हैं। संदेह है कि दोनों की हत्या की गई है। पत्थर मार-मारकर उनकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।  पुलिस के मुताबिक, एक शव शनिवार सुबह चुटिया थाना क्षेत्र के बनास तालाब के पास मिला, जबकि दूसरा शव शुक्रवार शाम कोतवाली थाना क्षेत्र में किशोरगंज चौक और बड़ा तालाब के बीच एक टेंट हाउस के पास बरामद हुआ।

विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक कुमार वी. रमन ने बताया कि तालाब के पास मिला शव दीपक नामक व्यक्ति का है जो बिहार का निवासी था और वह रांची में किराए के मकान में रहता था। उन्होंने बताया कि मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि दूसरा शव कबाड़ बीनने वाले एक व्यक्ति का है, लेकिन उसके नाम और पते के बारे में जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है। अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि दोनों व्यक्तियों की हत्या पत्थर मारकर की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें