फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने दिया इस्तीफा

Wed, 25 Dec 2019 11:06 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड में भाजपा को मिली करारी शिकस्त के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने विधानसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक  गिलुआ ने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को भेज दिया है। हालांकि उनके इस्तीफे पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को निर्णय लेना होगा। लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के नाते वे हार की जिम्मेदारी लेते हैं।

विज्ञापन

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और राजद के महागठबंधन ने चुनावी नतीजों में बड़ी जीत हासिल की है। 81 सदस्यीय विधानसभा में जहां महागठबंधन ने बहुमत से ज्यादा 47 सीटें जीतीं तो वहीं सत्तारूढ़ भाजपा को सिर्फ 25 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। बता दें कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा चक्रधरपुर की सीट से झामुमो प्रत्याशी सुखराम उरांव से 12,234 मतों से चुनाव हारे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें