फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: बोकारो में कुरमी समाज का रेल रोको आंदोलन, कई ट्रेनों का परिचालन बाधित

Sat, 20 Sep 2025 03:25 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोकारो

सार

बोकारो में कुरमी समाज ने रेल रोको आंदोलन किया, चंद्रपुरा रेलवे जंक्शन पर कई ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ। आंदोलनकारियों की मांग है कि कुरमी जाति को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल किया जाए और कुड़मांली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
बोकारो में कुरमी समाज का रेल रोको आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुर्मी (कुरमी) जाति ने अपने अधिकारों की मांग को लेकर बोकारो में रेल रोको आंदोलन किया। छेंका/रेल टेका डहरे के तहत चंद्रपुरा रेलवे जंक्शन पर प्रदर्शनकारियों ने रेल परिचालन रोककर कई ट्रेनों को प्रभावित किया। इस आंदोलन में झारखंड की कई स्थानीय राजनीतिक पार्टियों ने भी समर्थन दिया। आंदोलनकारियों की मांग में कुरमी जाति को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल करना और कुड़मांली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में दर्ज करना शामिल है।
विज्ञापन


चंद्रपुरा रेलवे जंक्शन पर रांची राजधानी एक्सप्रेस को लगभग दो घंटे तक रोक दिया गया। इसके अलावा गोमो, चोपन और प्रयागराज मार्गों पर भी रेलवे संचालन बाधित हुआ। इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में था और रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बल तैनात किए गए। कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: Jharkhand News: सरायकेला में कुड़मी समाज का रेल रोको आंदोलन, कई ट्रेनें बाधित, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलन कर रहे नेता अमित महतो ने कहा कि झारखंड में सबसे अधिक विस्थापन और जमीन हानि कुरमी समाज के लोगों को हुई है। उन्होंने बताया कि विकास कार्यों में उनकी जमीन का सबसे अधिक इस्तेमाल हुआ है। इसलिए सरकार को कुरमी जाति को अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल करना अनिवार्य है। उन्होंने यह भी कहा कि अलग राज्य झारखंड आंदोलन में कुरमी समाज ने सबसे अधिक योगदान और बलिदान दिया। रेल रोको आंदोलन के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस प्रशासन ने आंदोलन की मॉनिटरिंग करते हुए किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें