फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Elections 2025: शिल्पी नेहा तिर्की बनी ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस की ऑब्जर्वर

Sun, 26 Oct 2025 02:54 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। शिल्पी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और डॉ. विक्रांत भूरिया के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
शिल्पी नेहा तिर्की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस ने झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को बिहार चुनाव का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति की जानकारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने पत्र जारी करके दी।

ऑब्जर्वर बनाए जाने के बाद शिल्पी नेहा तिर्की ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और डॉ. विक्रांत भूरिया के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा दी गई यह जिम्मेदारी उनके लिए सौभाग्य की बात है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें-Bihar: चार विधानसभा सीटों पर राजद-कांग्रेस के प्रत्याशी आमने-सामने; किसके लिए वोट मांगेंगे राहुल-तेजस्वी?
विज्ञापन


शिल्पी नेहा तिर्की ने यह भी कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में आदिवासी समाज का हर एक वोट महागठबंधन के पक्ष में जाए, इसके लिए वह चुनावी समर में अपनी पूरी ताकत झोंकेंगी। उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस आलाकमान द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। मंत्री ने कहा कि इस बार बिहार में बदलाव की बयार बह रही है और कांग्रेस के सहयोग से गठबंधन सरकार बनने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव में जनता के संघर्ष और उनके सवालों का जवाब मौजूदा सरकार से मांगा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें