फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसरा ने लगाए हेमंत सोरेन पर भ्रष्टाचार के आरोप

Sat, 15 Dec 2012 01:39 PM IST
जमशेदपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड पीपुल्स पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सूर्य सिंह बेसरा ने अब उप मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये हैं। बेसरा ने कहा कि वह चुनाव आयोग से मांग करेंगे की हेमंत की सदस्यता रद्द की जाए। उधर बेसरा के आरोपों पर पलटवार करते हुये झामुमो के केंद्रीय सदस्य प्रमोद लाल ने कहा है कि सूर्य सिंह बेसरा झारखंड में अरविंद केजरीवाल बनना चाह रहे हैं।
विज्ञापन


बेसरा ने हेमंत पर आरोप लगाया कि उन्होंने रांची के अरगोड़ा प्रखंड में 44 लाख की लागत से एक प्लॉट अपनी पत्नी कल्पना मुमरू के नाम से खरीदा। जमीन की डीड में कल्पना मुमरू के पति हेमंत सोरेन के स्थान पर पिता का नाम और उनके बारीपदा, उड़ीसा स्थित आवास का पता लिखा गया है।

अब प्रश्न उठता है कि उड़ीसा के आदिवासी ने रांची के आदिवासी की जमीन कैसे खरीदी। यह तो सीएनटी एक्ट का उल्लंघन है। साथ ही चुनाव आयोग को दिए गए शपथ पत्र में भी उन्होंने इस संपत्ति का उल्लेख नहीं किया है। वे चुनाव आयोग से हेमंत की सदस्यता रद्द करने की मांग करेंगे। बेसरा ने संवाददाता सम्मेलन में हेमंत सोरेन के खिलाफ जनहित याचिक दायर करने की बात कही। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को नैतिकता के आधार पर इस्तीफ दें।
विज्ञापन


बेसरा ने बताया कि हेमंत सोरेन का परिवार संयुक्त है। लेकिन उन्होंने वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव के समय दाखिल किये नामांकन पत्र में केवल अपनी व अपनी पत्नी की संपत्ति का ही जिक्र किया था। उन्हें अपनी पैतृक संपत्ति का भी जिक्र करना चाहिए था। इसके अतिरिक्त बेसरा ने बताया कि उप मुख्यमंत्री बनते ही हेमंत सोरेन ने मैनहर्ट प्राइवेट लिमिटेड के लिए 21.40 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर करीब 13 करोड़ का घोटाला किया है।

उन्होंने बताया कि रांची शहर के लिए सीवरेज-ड्रेनेज परियोजना के निर्माण के लिए मैनहर्ट प्राइवेट लिमिटेड की नियुक्ति की गई थी। परियोजना की प्राक्कलन राशि 9 करोड़ 25 लाख 80 हजार रुपये थी। योजना कई वर्ष से लंबित थी लेकिन उप मुख्यमंत्री बनते ही हेमंत सोरेन ने इस योजना के तहत 21 करोड़ 40 लाख रुपये की राशि सिंगापुर की कंपनी मैनहर्ट प्राइवेट लिमिटेड के लिए मंजूर कर दी। इस तरह उन्होंने 13 करोड़ का घोटाला किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें