फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची के रिंची अस्पताल नें डॉक्टर पर हमला, अपराधियों को 24 घंटे में गिरफ्तार करने का आदेश

Sun, 23 Jun 2019 08:07 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

रांची के कटहल मोड़ स्थित रिंची अस्पताल में एक मरीज की मृत्यु के बाद तोड़फोड़ करने और डॉक्टर पर हमला करने की घटना को शर्मनाक बताते हुए राज्य के मुख्य सचिव ने जिले के पुलिस अधीक्षक को 24 घंटे के अंदर अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव डॉ. डी.के. तिवारी ने कहा कि घटना को लेकर अगर स्थानीय थाना के पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आती है तो उनपर भी कार्रवाई की जाए। मुख्य सचिव ने इस संबंध में डीजीपी के. एन. चौबे से बात की और कहा कि राज्य के चिकित्सकों को सुरक्षा दी जाए ताकि वे अपने कर्तव्यों का निष्पादन ठीक से कर सकें।

उन्होंने राज्य के सभी जिलों के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को भी यह निर्देश दिया है कि वे अपने अपने जिले में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसकी मुकम्मल व्यवस्था करें। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें