झारखंड में तीन सितंबर से सेना भर्ती के लिए रैली शुरू हो रही है। इसमें राज्यभर से 70 हजार से अधिक युवकों के शामिल होने की संभावना है।
ये भर्ती मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित होगी। डीसी विनय कुमार चौबे और एसएसपी साकेत कुमार सिंह ने भर्ती के संबंध में विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
कहा गया है कि स्टेडियम के मेन गेट से लेकर इसके चारों ओर पुलिस का पहरा होगा। साथ ही सेना के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी रखेंगे।
किस जिले की बहाली कब होगी
3 सितंबर: गढ़वा, पश्चिमी सिंहभूम, साहेबगंज
4 सितंबर: खूंटी, कोडरमा, लातेहार, गिरिडीह
5 सितंबर: चतरा, पाकुड़, सरायकेला, खरसावां, सिमडेगा
6 सितंबर: पलामू
7 सितंबर: रांची
8 सितंबर: दुमका, गुमला
9 सितंबर: धनबाद, बोकारो, रामगढ़
10 सितंबर: देवघर, पूर्वी सिंहभूम, गोड्डा
11 सितंबर: जामताड़ा, लोहरदगा, हजारीबाग
12 सितंबर: केवल बिहार राज्य के उम्मीदवारों
सैनिक सामान्य श्रेणी, सैनिक(आदिवासी), सैनिक तकनीकी, सैनिक सहायक, नर्सिंग सहायक वेटनरी, लिपिक, स्टोर कीपर, सैनिक
ट्रेडमेन (धोबी, कुक, मेस वाटर, कारपेंटर, नाई, मोची, सफाईवाला, मशालची)।