सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़
- फोटो : Social Media
झारखंड के गोईलकेरा थाना क्षेत्र में बुधवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस दौरान सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट के घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से ही नक्सलियों के होने की सूचना पर सुरक्षाबलों द्वारा जंगलों में लगातार छापेमारी की जा रही है।